रोहतक में पति से मिलने आई पत्नी, 75 मिनट में खत्म हो गई दो जिंदगियां; जहर निगलने से दंपती की मौत

रोहतक में पति से मिलने आई पत्नी, 75 मिनट में खत्म हो गई दो जिंदगियां; जहर निगलने से दंपती की मौत

Wife came to meet husband in Rohtak

Wife came to meet husband in Rohtak

रोहतक। Wife came to meet husband in Rohtak, डेयरी मोहल्ला में शुक्रवार को एक दंपती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय राजीव और 45 वर्षीय शालिनी के रूप में हुई है। ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस और एफएसएल टीम की शुरुआत जांच में सामने आया कि दंपती के बीच करीब छह वर्षों से मन-मुटाव चल रहा था।

इसी कारण शालिनी बेटे और बेटी के साथ दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में रह रही थी। शुक्रवार सुबह उसने राजीव को फोन कर मिलने की बात कही और दोपहर करीब तीन बजे अपने पिता विनोद के साथ रोहतक पहुंची। घर पहुंचने पर शालिनी ने पिता से बाहर ही बैठने को कहा।

उसने आशंका जताई थी कि राजीव उनसे विवाद कर सकता है। इसके बाद वह अकेले घर के भीतर चली गई। पिता विनोद घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे बैठकर बेटी के लौटने का इंतजार करते रहे।

करीब सवा घंटे बाद भी घर के भीतर कोई हलचल न होने पर राजीव का बड़ा भाई संजय कमरे में गया। वहां राजीव और शालिनी अचेत पड़े मिले।

सूचना मिलते ही पिता भी अंदर पहुंचे। दोनों को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बाद पीजीआइएमएस के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शालिनी के बुजुर्ग पिता बदहवास हालत में बेटी का पर्स और सामान हाथ में लिए घूमते रहे। रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी देते रहे।

बाबा रूप में रहता था राजीव अलग रह रही थी पत्नी

थाना प्रभारी सुशील कुमार के अनुसार दोनों की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। जांच में पता चला कि राजीव कोई नियमित काम नहीं करता था और झाड़-फूंक व बाबागीरी में अधिक विश्वास रखता था।

पारिवारिक तनाव के चलते शालिनी दो वर्षों से बच्चों संग दिल्ली में रह रही थी। स्वजन के अनुसार शालिनी चाहती थी कि राजीव अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराकर उसे किराये पर दे, ताकि बच्चों के पालन-पोषण की व्यवस्था हो सके। इसी पर दोनों में मतभेद थे।