Gold and Silver Prices Drop
BREAKING
रुद्रपुर में 28 जून से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 2.74 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा थाना 39 पुलिस कर्मियों की तरफ से चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने और पुण्य कमाने के उद्देश्य से ठंडा मीठा पानी पिलाकर सेवा में हिस्सा लिया देश में इंदौर की 'सोनम' जैसा एक और वीभत्स कांड; पुणे में 26 साल के युवा कारोबारी को मंगेतर ने 400 फीट खाई में धकेला, बताया हादसा देवभूमि में अग्नि का तांडव: लखनऊ हादसे के बाद अब हल्द्वानी में हाहाकार, सपा नेता का आलीशान जूता शोरूम जलकर राख भोजपुर कथित एनकाउंटर मामला: आरोपित डीएसपी राजेश शर्मा मुख्यालय अटैच, पंकज मिश्रा को मिली जगदीशपुर की कमान

सोना-चांदी हुए सस्ते, सर्राफा बाजार में कीमतों में बड़ी गिरावट

undefined

Gold and Silver Prices Drop

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।

जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। मंगलवार को इसकी कीमत 1,49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो एक दिन पहले 1,39,040 रुपये थी।

चांदी की कीमत में भी उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को चांदी का भाव 2,32,600 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि मंगलवार को यह 2,35,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था।

वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) में भी कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। एमसीएक्स पर सोने का भाव 2,129 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 3,015 रुपये टूटकर 2,22,819 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।

बाजार जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बदलती रणनीतियों का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। कीमतों में आई इस गिरावट से शादी-विवाह के सीजन और निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को फायदा मिल सकता है।