Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में हुई भारी गिरावट, जानिए आने वाले दिनों में कितनी होगी कीमतें

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में हुई भारी गिरावट, जानिए आने वाले दिनों में कितनी होगी कीमतें

Gold and Silver Price tremedously down

Gold and Silver Price tremedously down

व्यापार: पिछले दिनों में डॉलर के ऊपर जाने और ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी जारी रहने की आशंका से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में भी भारी गिरावट दिखी है। अब जैसे-जैसे दिवाली पास आ रही है। इसके साथ ही भारत में लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं। भारत में Festive Season में सोने की काफी अच्छी डिमांड देखने को मिलती है। पिछले दो दिन से सोने की कीमतों (Gold Price Today) में भारी गिरावट गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक से मिले ब्याज दरों में फिर से भारी तेजी के संकेतों का सोने पर काफी विपरीत असर पड़ा है। सोमवार को सोने की वैश्विक वायदा और वैश्विक हाजिर कीमत में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी। 

ब्याज दरों के बढ़ने से गिरेंगे भाव
फेडरल रिजर्व की उपाध्यक्ष Lael Brainard ने मौद्रिक पॉलिसी को लेकर अपने रुख को नरम करने का कोई संकेत नहीं दिया। उनकी टिप्पणी के बाद डॉलर में तेजी आई। इसके परिणामस्वरूप कई एसेट क्लास में तेज गिरावट देखने को मिली। इसने सोने पर भी काफी दबाव डाला है। ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने पर सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिलेगी। सोने में भारी गिरावट भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी। कमजोर वैश्विक रुख ते चलते यह गिरावट देखने को मिली। एससीएक्स पर सोने का वायदा भाव सोमवार को 1.7 फीसदी या 950 रुपये की गिरावट के साथ 51,037 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह सोने में करीब 3 महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। 

चांदी में भी भारी गिरावट
सोमवार को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2.7 फीसदी या 1650 रुपये गिरकर 59,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मंगलवार सुबह भी इसमें गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर 2022 की डिलीवरी वाली चांदी 0.76 फीसदी या 452 रुपये की गिरावट के साथ 58650 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

सोने का वैश्विक भाव
सोने (GOLD) का वायदा और हाजिर भाव गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोने का वैश्विक वायदा भाव (Global Gold Price) कॉमेक्स पर मंगलवार सुबह 0.11 फीसद या 1.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1673.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.13 फीसद या 2.11 डॉलर की गिरावट के साथ 1666.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव
चांदी के वैश्विक भाव (Global Silver Price) की बात करें तो मंगलवार सुबह इसकी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.54 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 19.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.54 फीसद या 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 19.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

क्या जारी रहेगी गिरावट या आएगी तेजी?
पिछले 10-15 दिन से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही हैं। केडिया एडवाइजरी के MD अजय केडिया ने बताया कि महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव सोने की कीमतों को ऊपर ले जा रहे हैं। साथ ही फेस्टिव सीजन में भारत में सोने की डिमांड बढ़ेगी। यह भी सोने की कीमतों को सपोर्ट करेगा। केडिया ने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों में गिरावट भी सोने की कीमतों को ऊपर लेकर जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिवाली तक सोने की कीमतें 52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास रह सकती हैं। वहीं, साल के आखिर तक सोना 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अगर हम निचले स्तर की बात करें, तो यह 51,000 रुपये है। केडिया ने बताया कि सोना खरीदने के लिए यह अच्छा समय है। लंबे समय के खरीदारों के लिए यह समय बेहतर है। और अगर चांदी की कीमत की बात करे तो इसकी कीमतों में तेजी आने की अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि चांदी दिवाली तक 62,500 से 63,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह सकती है। वहीं, साल के आखिर तक चांदी के भाव 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, 56,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर चांदी के लिए एक सपोर्ट रहेगा।