Go First All Flights Cancelled| Go First की सभी फ्लाइट्स फिर से कैंसिल; एयरलाइन ने ऐलान किया, जानिए अब कब तक के लिए रद्द?

Go First की सभी फ्लाइट्स फिर से कैंसिल; एयरलाइन ने ऐलान किया, जानिए अब कब तक के लिए रद्द?

Go First All Flights Cancelled

Go First All Flights Cancelled Till 18th Aug 2023 Due To Operational Reasons

Go First All Flights Cancelled: एयरलाइन गो फर्स्ट ने एक बार फिर अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। एयरलाइन ने खुद इसकी जानकारी दी है. गो फर्स्ट ने कहा कि, परिचालन कारणों के चलते हम अपनी सभी फ्लाइट्स 18 अगस्त तक के लिए कैंसिल कर रहे हैं और हमें इसके लिए खेद है। इसीलिए हम अपने यात्रियों से माफी भी मांगते हैं। हम जानते हैं कि उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों की उनके सफर को लेकर सारी प्लानिंग डिस्टर्ब हुई है। लेकिन हम जल्द ही फिर से बुकिंग शुरू कर सकेंगे। हमने तत्काल समाधान और परिचालन को शुरू करने के लिए एक आवेदन दायर किया है। हम यात्रियों के धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं।

 Go First All Flights Cancelled Till 18th Aug 2023 Due To Operational Reasons
 Go First All Flights Cancelled Till 18th Aug 2023 Due To Operational Reasons

 

वित्तीय संकट से जूझ रही एयरलाइन गो फर्स्ट

फिलहाल, गो फर्स्ट अपने वित्तीय संकट से निकल नहीं पा रही है। वह वित्तीय संकट में इस प्रकार फंसी है कि उसे अपनी फ्लाइट्स के संचालन पर रोक लगानी पड़ रही है। ध्यान रहे कि, गो फर्स्ट ने वित्तीय संकट के चलते पहली बार 3 मई को सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी थीं। और इसके बाद फिर फ्लाइट्स कैंसिल रखने का सिलसिला बढ़ता चला गया। आलम यह है कि, गो फर्स्ट अब तक अपनी फ्लाइट्स का संचालन बरकरार रखने में सक्षम नहीं हो पाई है। एयरलाइन के पास फ्लाइट्स ऑपरेट करने और उनके सरंक्षण के लिए फंड की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

डीजीसीए शर्तों के साथ दे चुका है फ्लाइट्स को मंजूरी

हालांकि, यहां ये जिक्रयोग्य है कि डीजीसीए शर्तों के साथ गो फर्स्ट को फ्लाइट्स संचालन की मंजूरी दे चुका है। जुलाई महीने में ही डीजीसीए ने गो फर्स्ट को
15 एयरक्रॉफ्ट के साथ रोजाना 115 फ्लाइट्स के ऑपरेशन की इजाजत दे दी थी। जानकारी के अनुसार, गो फर्स्ट एयरलाइन के बेड़े में करीब 59 एयरक्रॉफ्ट हैं।

Go First All Flights
Go First All Flights