गाजियाबाद सोसायटी आग मामला: जांच रिपोर्ट जल्द, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

गाजियाबाद सोसायटी आग मामला: जांच रिपोर्ट जल्द, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

Ghaziabad society fire case: Probe report soon

Ghaziabad society fire case: Probe report soon,

गाजियाबाद। अभय खंड स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के अंदर फ्लैटों में लगी आग के मामले में डीएम की ओर से गठित की गई जांच समिति जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।

अब तक की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि सोसायटी के अंदर अवैध निर्माण किया गया है, इसकी वजह से दमकल की गाड़ियों को आग लगने के वक्त सोसायटी के अंदर पहुंचने में परेशानी हुई है।

टूटेगा स्विमिंग पूल और पार्क का हिस्सा 

अवैध निर्माण में सोसायटी के अंदर बने स्विमिंग पूल और पार्क का हिस्सा भी आ रहा है। अब अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया जाएगा, जिससे कि भविष्य में राहत व बचाव कार्य में अवैध निर्माण बाधा न बने।

फ्लैटों के अंदर आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। जांच में पता चला कि जब आग लगी थी, उस वक्त शार्ट सर्किट नहीं हुआ था, न ही गैस सिलिंडर में किसी प्रकार की आग लगी थी।

29 अप्रैल को लगी थी फ्लैटों में आग 

ऐसे में आग लगने की स्पष्ट वजह का पता लगाने के लिए इस मामले की और गहनता से जांच की जा सकती है, जिससे कि स्थिति स्पष्ट हो सके। बता दें कि अभय खंड स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के अंदर 29 अप्रैल को छह फ्लैटों में आग लग गई थी, आग लगने के कारण लोगों को कई घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इस मामले में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने जांच के लिए जीडीए सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है। कमेटी को तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपनी थी, लेेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है।

सूत्रों का कहना है कि टीम ने जांच पूरी कर ली है, रिपोर्ट जल्द ही डीएम को सौंपी जाएगी। जांच टीम की रिपोर्ट के अवलोकन कर डीएम द्वारा अग्रिम आदेश जारी किए जाएंगे।