गौतम पल्ली थाना कांड: सीएम की नाराजगी के बाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर; इंस्पेक्टर विपिन सिंह को मिली कमान
Gautam Palli Police Station Case
गौतम पल्ली थाना में अब पुलिस लाइन से आए इंस्पेक्टर विपिन सिंह को सौंपी गई कमान
थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी होगा एक्शन
लखनऊ। Station In-charge Sent to Reserve Lines Following CM's Displeasure, राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के साथ अन्य सभी वीआईपी की सुरक्षा जिस थाना के जिम्मे थी, वहीं बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हुई ढाई लाख रुपये की वसूली की जांच के बाद लखनऊ पुलिस के कमिश्नर ने थाना इंचार्ज को हटा दिया है। लाइन हाजिर किए गए रत्नेश सिंह के स्थान पर पुलिस लाइन से विपिन सिंह को थाना का नया इंचार्ज बनाया गया है।
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पीछे स्थित गौतम पल्ली थाना के थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। इन सभी पर ढाई लाख की वसूली का आरोप है। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के नजदीक गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद थाने के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।
इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह के बाद अब यहां तैनात दारोगा और सिपाहियों पर भी एक्शन होगा। थाने के सभी पुलिसकर्मी भी हटाए जा सकते हैं। इन सब पर एक व्यक्ति को पकड़कर उससे ढाई लाख रुपये वसूलने का आरोप है।
इस वसूली की बात मुख्यमंत्री तक पहुंची और उन्होंने जांच का आदेश दिया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर की जांच के बाद थाना इंचार्ज को लाइन हाजिर किया गया है। इससे पहले भी गौतम पल्ली थाने पर उंगली उठ चुकी है। वहां से पुलिस वाले रिश्वत लेते गिरफ्तार भी किए गए हैं।