हरियाणा में गैस आपूर्ति बहाल: श्रमिकों को बड़ी राहत, अब आसानी से मिलेगा 5 किलो का छोटा LPG सिलिंडर

हरियाणा में गैस आपूर्ति बहाल: श्रमिकों को बड़ी राहत, अब आसानी से मिलेगा 5 किलो का छोटा LPG सिलिंडर

Gas Supply Restored in Haryana

Gas Supply Restored in Haryana

पंचकूला। Gas Supply Restored in Haryana, पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के चलते पटरी से उतरी गैस (एलपीजी) आपूर्ति व्यवस्था फिर से पटरी पर आ चुकी है। सबसे अधिक श्रमिक वर्ग को रही थी, पर अब उन्हें गैस एजेंसी पर पांच किलो का एफटीएल (फ्रीट्रेड एलपीजी) सिलिंडर आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए केवल आधार कार्ड, वोटर कार्ड या फिर राशन कार्ड में से किसी एक फोटो प्रति देनी होगी।

कनेक्शन लेते समय पांच किलो गैस के साथ करीब पंद्रह सौ में मिलेगा। बाद में रिफिलिंग पांच किलो गैस की 600 रुपये में होगी। हरियाणा की एजेंसियों के पास रिफिलिंग प्लांट से तीन लाख सिलिंडर की पहली खेप पहुंच चुकी है। एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को छोटे गैस सिलिंडर लेने के लिए जागरूक भी करें।

गैस सिलिंडर के वितरण में फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, अंबाला, पानीपत, हिसार, सिरसा सहित उन जिलों को अधिक तरजीह दी गई है। जहां पर श्रमिकों की संख्या अधिक है। संकट के दौरान इन कामगारों को सबसे अधिक परेशानी हो गई थी।

अधिकतर ने अवैध सिलिंडर ले रखे थे, उन्हीं वह बाजार में खुले अवैध रिफिलिंग सेंटर से सौ से 120 रुपये किलो में गैस भरा लेते थे। एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित हुई तो गैस की कालाबाजारी करने वालों ने भी एक किलो गैस की कीमत पांच से सात सौ रुपये कर दी थी।

ऐसे में कामगार परेशान नजर आने लगे थे। कुछ तो अपने मूल निवास चले गए। इनकी परेशानी को देखते हुए ही सरकार ने छोटे सिलिंडर गैस एजेंसियों को भेजने पर जोर दिया। हालांकि छोटे सिलिंडर एजेंसियों पर पहले से मिलते थे।

लोगों में जानकारी का अभाव होने अवैध रूप से छोटे गैस सिलिंडर में गैस भरने का काला धंधा रुक नहीं रहा था। प्रदेश के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। कामगारों की मानवीय स्थिति को देखते हुए छोटे सिलिंडर भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध करा दिए गए हैं।