Ganga Expressway to Remain

गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन रहेगा टोल-फ्री, CM योगी का बड़ा ऐलान

Industrial development in Greater Noida to gain new momentum

Ganga Expressway to Remain

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे को वाणिज्यिक परिचालन तिथि (COD) से 15 दिनों तक टोल-फ्री रखने की घोषणा की है। इस फैसले के तहत लोग बिना किसी शुल्क के प्रदेश के सबसे लंबे और अत्याधुनिक एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परियोजना से जुड़ी कंपनियों IRB इंफ्रास्ट्रक्चर और अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर को 15 दिनों तक टोल वसूली रोकने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यात्रियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर टोल-फ्री यात्रा से लोगों को इसकी गुणवत्ता और सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और जनता का भरोसा भी मजबूत होगा।

यह परियोजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत DBFOT मॉडल पर विकसित की गई है, जिसमें कंपनियों को 27 वर्षों तक टोल वसूली का अधिकार दिया गया है।

टोल-फ्री अवधि से होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई राज्य सरकार या यूपीडा द्वारा तय प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों को जोड़ता है और इसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।