Gang misdeed with youth in Fatehabad
BREAKING
नितिन गडकरी बोले- मैं हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूं; अभी एथेनॉल पेट्रोल को लेकर घिरे पड़े, बोले- सवाल पेट्रोलियम मंत्री से पूछो पत्नी का आरोप- पति ने अननेचुरल सेक्स किया; यमुनानगर में शादी के कुछ ही दिनों बाद घर से निकाला, प्रताड़ित कर मारपीट की महिला ने जज की कुर्सी पर किया जादू-टोना; कर्नाटक से चौंकाने वाला मामला, केस का रुख बदलने के लिए हरकत, गिरफ्तार कर भेजा जेल चमत्कार या कुछ और ही... फ्रिज में बर्फ की 'शिवलिंग' जैसी बनी आकृति, अमरनाथ हिमलिंग मान दर्शन को पहुंचे लोग, चढ़ावा चढ़ रहा उत्तर प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे सिविल डिफेंस कार्यालय, होमगार्डों को मिलेगा पांच लाख का कैशलेस मेडिकल बीमा

Haryana : फतेहाबाद में युवक से सामूहिक कुकर्म, वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया अपलोड

Gang misdeed with youth in Fatehabad

Gang misdeed with youth in Fatehabad

Gang misdeed with youth in Fatehabad : फतेहाबाद। इंसानियत शर्मसार हो रही है, इंसान ऐसे कुकृत्यों को कर गुजरने से भी परेहज नहीं करता, जिनका सोचना भी शर्मनाक है। ऐसी ही एक घटना हरियाणा के फतेहाबाद के एक कस्बे में घटी। जहां एक मंदबुद्धि युवक के साथ 4 युवकों ने कुकर्म किया, और युवकों ने इसका वीडियो भी बनाया जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जब पीडि़त के भाई को इसका पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ धारा 377, 34, एससी-एसटी एक्ट, 67 ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा (19) मंदबुद्धि है। उसके बड़े बेटे ने उसे बताया कि उसके मोबाइल में एक वीडियो आई है, जिसमें मोहल्ले का ही एक युवक छोटे भाई के साथ गलत काम कर रहा है। जब उसने बेटे से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि 26 मई को 11 बजे उसके साथ एक राइस मिल के बरामदे में कुकृत्य किया गया।

उनके अनुसार उसके बेटे ने यह भी बताया कि मोहल्ले के युवक के अलावा 3 अन्य युवकों ने भी उसके साथ कुकर्म किया। पीडि़त युवक के बड़े भाई ने बताया कि मंदबुद्धि भाई के साथ कुकर्म किया गया और आरोपियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी थी।

इंस्टाग्राम पर वीडियो तो भाई को पता चला

उसे इंस्टाग्राम पर वीडियो मिली तो भाई पर हुई ज्यादती के बारे में पता चला। चूंकि उसका भाई मंदबुद्धि है, इसलिए वह पहले घर पर घटना बारे बता नहीं पाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें ...

हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों के तबादले; देखिए अब किसकी कहां पोस्टिंग? ये रही पूरी सूची

 

 

ये भी पढ़ें ...

Haryana : जींद में कोर्ट में पेशी से वापस लौटते युवक को दिनदहाड़े गोलियां मारी