गेम चेंजर का टीजर हुआ रिलीज़
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

गेम चेंजर का टीजर हुआ रिलीज़, राम चरण और कियारा आडवाणी के बिंदास लुक को देख खुश हुए फैंस

 फिल्म का टीजर भी आ चुका है जिसमें रामचरण और कियारा आडवाणी के बिंदास एक्टिंग और लुक कि लोग खूब तारीफ कर रहे हैं

 

Game Changer Teaser Out: रामचरण और कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म गेम चेंजर 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का एक पोस्ट ही सोशल मीडिया पर आने से लोगों में हलचल मच गई थी, अब इस फिल्म का टीजर भी आ चुका है जिसमें रामचरण और कियारा आडवाणी के बिंदास एक्टिंग और लुक कि लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

पोस्टर ने लूटी वाहवाही

 

कुछ समय पहले फिल्म के निर्माता ने कियारा की मौजूदगी वाली एक पोस्टर रिलीज की थी। पोस्ट में अभिनेत्री एक शानदार जलपरी जैसी नजर आ रही थी जो जटिल मार्को से सजी एक नीली गाउन पहने हुए हैं। कियारा आडवाणी का यह जलपरी वाला लुक लोगों को बहुत पसंद आया था और लोगों ने कमेंट के जरिए भरपूर प्यार दिखाया था। इतना ही नहीं निर्माता ने रामचरण का भी एक आकर्षक पोस्टर जारी किया था जिसमें उन्हें साधारण की चेक लुंगी पहने रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए दिखाया गया उनके सामने चार आदमी लेटे हुए हैं, रामचरण के इस लुक को उनके फैंस ने खूब सराहा।

कौन कौन से कलाकार आयेंगे नज़र

 

गेम चेंजर, शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म है। इस फिल्म में एसजे सूर्या, अंजलि, जयराम, नवीन चंद्र, सुनील श्रीकांत, जैसे प्रभावशाली कलाकार है। यह फिल्म एक भ्रष्ट राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ लड़ने वाले एक आईएएस अधिकारी की यात्रा का अनुसरण करती है। यह कियारा आडवाणी का राम चरण के साथ दूसरी फिल्म है इससे पहले उन्होंने 2019 में विनय विद्या रामा में काम किया था। कियारा महेश बाबू के साथ भारत एने नेनु में अपनी शुरुआत के बाद उनकी तीसरी तेलुगू फिल्म भी है।

टीजर हुआ रिलीज़

शाम 6:00 बजे इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया, जिसमें निर्देशक शंकर के साथ इस फिल्म की पूरी टीम लखनऊ पहुंची। इस टीजर के रिलीज होने के बाद तेलुगु फैंस में रामचरण और कियारा आडवाणी की धमाकेदार किरदारों को देखकर खूब तारीफ की।