गदर 2 ने पठान, बाहुबली, पीके, दंगल के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, 400 करोड़ के करीब फिल्म

गदर 2 ने पठान, बाहुबली, पीके, दंगल के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, 400 करोड़ के करीब फिल्म

Gadar 2 Box Office Collection Day 10

Gadar 2 Box Office Collection Day 10

नई दिल्ली। Gadar 2 Box Office Collection Day 10: सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने से रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके है, लेकिन बिजनेस ओपनिंग डे से भी ज्यादा है। गदर 2 के लिए लोगों की दीवानगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

11 अगस्त को रिलीज हुई गदर 2 ने पहले दिन 40. 1 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने फुर्ती दिखाई और ओपनिंग वीकेंड यानी तीन दिनों में 134.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। गदर 2 अपनी रफ्तार बनाए हुए है, क्योंकि 10वें दिन का कलेक्शन भी हैरान करने वाला है। 

थमने को तैयार नहीं गदर 2 (Unstoppable Gadar 2)

वहीं, अब गदर 2 के लेटेस्ट कलेक्शन की ओर नजर डाले तो फिल्म और भी आगे निकल गई है। बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का दूसरा वीकेंड और भी शानदार रहा। सनी देओल की फिल्म उनकी तरह ही टिकट खिड़की पर गदर मचा रही है।

दूसरे वीकेंड पर भी मचाया गदर (Mutiny created on the second weekend as well)

 

गदर 2 ने शुक्रवार को देशभर में 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया, जो शनिवार को बढ़कर 31.07 हो गया। वहीं, अब 10वें दिन यानी रविवार की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब 400 करोड़ की ओर दौड़ लगा रही है।

10 दिनों में गदर 2 ने कमाए इतने करोड़ (Gadar 2 earned so many crores in 10 days)

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गदर 2 ने रविवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस लगभग 41 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म ने 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 377.20 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

  • 1 दिन- 40.10 करोड़
  • 2 दिन- 43.08 करोड़
  • 3 दिन- 51.70 करोड़
  • 4 दिन- 38.70 करोड़
  • 5 दिन- 55.40 करोड़
  • 6 दिन- 32.37 करोड़
  • 7 दिन- 23.28 करोड़
  • 8 दिन- 20.50 करोड़
  • 9 दिन- 31.07 करोड़
  • 10 दिन- 41.00 करोड़

लाइफ टाइम कलेक्शन- 377.20 करोड़

यह पढ़ें:

सनी की फिल्म ने मारी 300 करोड़ क्लब में एंट्री, सौ करोड़ तक पहुंचे में छूटे ओएमजी 2 के पसीने

सनी देओल का हथौड़ा छठे दिन भी मचा रहा है गदर, कर डाला इतना कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection Day 5: 'गदर 2' ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ क्लब में हुई एंट्री