गैस कंपनी का कर्मचारी बन की ठगी, कुरुक्षेत्र में ऐसे हड़पे कर्मचारी के 2 लाख रूपए
- By Gaurav --
- Monday, 25 Aug, 2025
.png)
Fraud by posing as an employee of a gas company, in Kurukshetra, he robbed Rs 2 lakh from an employe
कुरुक्षेत्र में एक साइबर ठग ने सरकारी कर्मचारी को अपना शिकार बनाया है। ठग ने खुद को HP ऑयल पाइप गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर फोन किया। गैस बिल रिफंड के बहाने भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के खाते से 2 लाख रुपए गायब हो गए।
सेक्टर-8 के रहने वाले सुलतान सिंह कैथल की सरकारी शुगर मिल में काम करते हैं। उन्हें 93093-84725 नंबर से फोन आया। कॉलर ने बताया कि उनका 1445 रुपए का गैस बिल अपडेट नहीं हुआ है। रिफंड के लिए एक लिंक भेजा गया।
सुलतान ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनके बैंक खाते से तीन बार में लगभग 2 लाख रुपए ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।