Joe Biden Prostate Cancer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को हुआ घातक 'कैंसर'; हड्डियों तक फैल चुका, स्थिति बहुत गंभीर
BREAKING
ईरान पर इजरायल का बड़ा साइबर अटैक; टीवी पर महिलाओं के वीडियो चलाए गए, जंग के बीच इजरायली टीम ने सैटेलाइट सिग्नल को किया हैक IAS श्रीनिवास अब हरियाणा के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी; पंकज अग्रवाल की जगह लेंगे, अभी ऊर्जा विभाग के सचिव, देखिए ऑर्डर प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल ट्रंप का बयान- मैं पाकिस्तान से प्यार करता; सेना चीफ मुनीर से मिल सम्मानित महसूस कर रहा, PM मोदी और भारत के बारे में ये कहा क्यों 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं भगवान जगन्नाथ; किसकी पीड़ा ले रखी है अपने ऊपर, रहस्य जानकर आपका दिल भर आएगा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन को हुआ घातक 'कैंसर'; हड्डियों तक फैल चुका, स्थिति बहुत गंभीर, जिंदगी को लेकर ये बात बोल रहे डॉक्टर

Joe Biden Prostate Cancer

Former US President Joe Biden Suffers Prostate Cancer News

Joe Biden Prostate Cancer: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन (82 साल) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। बाइडेन को घातक 'प्रोस्टेट कैंसर' हो गया है। बताया जा रहा है कि, हाल ही में हुए मेडिकल चेकअप में बाइडेन को कैंसर होने का पता चला है। जिसके बाद इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से सार्वजनिक कर दी गई है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का पता लगने के बाद बाइडेन स्तब्ध हैं। वहीं साथ ही उनके परिवार वाले भी शॉक्ड हैं। बाइडेन इस समय डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

हड्डियों तक फैल चुका कैंसर, स्थिति बहुत गंभीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइडेन इस घातक बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित हो चुके हैं। उनकी स्थिति बहुत गंभीर है। बाइडेन का कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। जो कि इस बीमारी का अधिक आक्रामक रूप है। बताया जाता है कि, प्रोस्टेट कैंसर की गंभीरता ग्लेसन स्कोर के हिसाब से तय की जाती है। 1 से 10 तक का स्कोर बताता है कि कैंसर किस स्थिति में पहुंच गया है। बाइडेन का स्कोर 9 है। इससे पता चलता है कि कैंसर काफी गंभीर स्थिति में है।

बस दो महीने की बची है जिंदगी

ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आ रहीं हैं जिनमें यह कहा जा रहा है कि, पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन की जिंदगी अब बहुत ज्यादा नहीं बची है। दावा किया जा रहा है कि, अगले 2 महीने में बाइडेन की मौत हो सकती है। दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। लेकिन इसके बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं की गई. स्वास्थ्य बहुत खराब होने का ही यह कारण रहा कि, इस बार के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव से वह पीछे हट गए थे। उन पर उनकी बीमारी को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। जिससे उन पर दबाव बना।

अमेरिका के मौजूदा डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव प्रचार के दौरान जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाते रहे। ट्रंप के हमेशा से यह दावा रहा कि जो बाइडेन का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और इसका असर उनकी सोचने समझने की क्षमता पर भी पड़ा है। हालांकि, तब तक यह माना जा रहा था कि, जो बाइडेन को भूलने की बीमारी हो गई है। उन्हें कुछ याद नहीं रहता। बाइडेन के राष्ट्रपति रहते उनके कई वीडियो भी सामने आए हैं। लेकिन अब बाइडेन को कैंसर होने की जानकारी ने सबको हैरान कर दिया है।

अमेरिका की राजनीति में हलचल

फिलहाल, बाइडेन के कैंसर की जानकारी ने अमेरिका की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। इस बीमारी के चलते बाइडेन के सार्वजनिक जीवन में पूरी तरह से विराम लग गया है। वहीं बाइडेन की बीमारी को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किय है। डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप ने बाइडेन के परिवार को ढांढस बंधाते हुए उनके लंबे जीवन की कामना की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'मेलानिया और मैं जो बाइडेन के हाल ही में हुए मेडिकल चेकअप के बारे में सुनकर दुखी हैं। हम जिल और परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं, और हम जो के शीघ्र और सफल स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, मैं पूरे बाइडेन परिवार के बारे में सोच रहा हूं। कैंसर के सभी रूपों के लिए सफल उपचार खोजने के लिए जो से ज़्यादा किसी ने काम नहीं किया है, और मुझे यकीन है कि वह अपने विशिष्ट संकल्प और शालीनता के साथ इस चुनौती से लड़ेंगे। हम उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

जो बाइडेन अपनी बीवी को भूले! दूसरी महिला के करीब पहुंचे तभी... भरी सभा से हैरान करने वाला वीडियो वायरल