Former soldier commits suicide by shooting himself in Gurugram: गुरुग्राम में पूर्व सैनिक ने गोली मारकर सुसाइड किया: खुद को मारी गोली, सामने आया ये कारण
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

गुरुग्राम में पूर्व सैनिक ने गोली मारकर सुसाइड किया: खुद को मारी गोली, सामने आया ये कारण

undefined

Former soldier commits suicide by shooting himself in Gurugram:

Former soldier commits suicide by shooting himself in Gurugram: गुरुग्राम के साउथ सिटी-II बी ब्लॉक स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा के पीछे एक पूर्व सैनिक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 55 वर्षीय व्यक्ति खून से लथपथ मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

मृतक की पहचान टिकली निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। वे पूर्व सैनिक थे और इसी ग्रामीण बैंक शाखा में करीब 7-8 साल तक सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत रहे थे। पिछले डेढ़ साल से वे बेरोजगार थे।

पुलिस के अनुसार, अशोक कुमार ने अपनी लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। हथियार मौके से बरामद कर लिया गया है, जिसमें पांच कारतूस और एक खाली खोल मिला है।

मौके से अशोक कुमार के बैग से तीन लाइन का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा था, 'सबको राम-राम। जो मेरे से दुखी थे, अब खुश रहना।' पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है कि क्या उन्हें कोई परेशान कर रहा था। अशोक कुमार के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी से यह कहकर घर से निकले थे कि उन्हें नौकरी के इंटरव्यू के लिए जाना है। हालांकि, वे सीधे अपनी पुरानी बैंक शाखा पहुंचे।

उन्होंने बैंक में अपने पुराने सहकर्मियों से करीब दो घंटे तक बातचीत की। दोपहर को वे बैंक से बाहर निकले और शाखा के पीछे एक खाली रेहड़ी पर बैठ गए। दो से तीन घंटे बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। बैंक के पूर्व सहकर्मियों ने अशोक को एक नेक इंसान बताया और कहा कि ड्यूटी के दौरान उनकी कभी कोई शिकायत नहीं आई थी।