Former IPS Ram Singh Yadav writes to Abhay Chautala

39 छित्तर वाले बयान पर मांगी मांफी, पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने लिखा अभय चौटाला को पत्र

undefined

Former IPS Ram Singh Yadav writes to Abhay Chautala

पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने सोमवार को पत्र लिख कर लिखित में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से माफी मांग ली। कुछ दिन पहले ही राम सिंह यादव ने चौधरी अभय सिंह चौटाला पर पुलिस चौकी में 39 छित्तर मारने के अनर्गल आरोप लगाए थे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इसके लिए राम सिंह यादव, ध्रमेंद्र कंवारी और हरियाणा न्यूज की प्रतिमा दत्ता समेत कई लोगों को 100 करोड़ रूपए की मानहानि के लीगल नोटिस दिए थे।

जिसके बाद राम सिंह यादव ने आज लिखित में माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि यह सब एक षडय़ंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया था। इस षडय़ंत्र में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य कई लोग शामिल थे। आज के दिन प्रदेश में इनेलो के बढ़ते ग्राफ और लोगों के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता से सभी घबराए हुए हैं।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इससे पहले भी अनेकों बार उन्हें बदनाम करने की साजिशें रची जा चुकी हैं। लेकिन सच्चाई को लंबे समय तक छुपाया नहीं जा सकता और आज पूर्व आईपीएस राम सिंह यादव ने माफी मांग कर यह साबित कर दिया है कि उनके बारे में आजतक जो भी अफवाहें उड़ाई गई हैं वो सभी मनगढंत और निराधार बातें हैं।

उन्होंने कहा कि और भी लोग जो इस षडय़ंत्र में शामिल थे और जिनको लीगल नोटिस भेजे जा चुके हैं अगर उन्होंने भी सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो उन्हें कोर्ट का सामना करना पड़ेगा।