उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Food processing projects in Uttar Pradesh

Food processing projects in Uttar Pradesh

लखनऊ। Food processing projects in Uttar Pradesh, प्रदेश में 300 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की जा रहीं खाद्य प्रसंस्करण की 19 परियोजनाओं को 35 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा। उप्र खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के तहत गठित राज्य स्तरीय एंपावर्ड समिति (एसएलईसी) की शुक्रवार को हुई 17वीं बैठक में इससे संबंधित प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कानपुर नगर से पांच, मेरठ व गोरखपुर से दो-दो और अमरोहा, एटा, प्रयागराज, बरेली, रामपुर, लखनऊ, कौशांबी, अयोध्या, लखीमपुर खीरी व बुलंदशहर से एक-एक प्रस्ताव शामिल थे।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023 से अब तक 353 निवेशकों को अनुदान दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग फर्म फार्मले द्वारा पहली बार प्रदेश में अमरोहा में सीरियल पल्सेस इकाई की स्थापना की जा रही है।

एमकेजी मेगा फूड द्वारा मेरठ में फ्रोजन, सब्जी प्रसंस्करण व कलीनरी हर्ब्स इकाई की स्थापना की जा रही है। इस दौरान झांसी में पिनट प्रोसेसिंग की इकाई स्थापित करने के लिए प्रदीप पटेल और थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी नैबकांस के उपाध्यक्ष एनएल साहू, राजा मिथिलेश कुमार, श्याम कटारे को प्रशस्ति प्रत्र प्रदान किए गए।