झारखंड राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति पर जोर

झारखंड राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति पर जोर

Jharkhand Rajya Sabha Elections:

Jharkhand Rajya Sabha Elections

रांची। Jharkhand Rajya Sabha Elections: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव को लेकर झामुमो और कांग्रेस ने अपनी-अपनी ओर से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। दोनों सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए दोनों दलों के नेता आपस में और अलग-अलग मंथन भी कर रहे हैं।

इस बीच कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महागठबंधन के नेता होने के नाते घटक दलों से समन्वय बनाने के लिए अधिकृत कर दिया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा से पार्टी के मंत्री-विधायकों के साथ बैठक के बाद इसकी जानकारी दी।

इधर, रविवार की शाम सात बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्टेट गेस्ट हाउस में बुलाई गई है। इसके पूर्व शनिवार की रात कांग्रेस के मंत्री विधायकों से पर्यवेक्षकों ने एकजुट रहने का आह्वान किया। पार्टी प्रत्याशी की जीत कैसे सुनिश्चित हो इसको लेकर रविवार तक रणनीति बनाई जाएगी।

पार्टी से कौन-कौन प्रस्तावक होंगे, वहीं घटक दल झामुमो राजद और भाकपा माले से कौन प्रस्तावक होंगे, इस पर रविवार की बैठक में निर्णय ले लिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने बताया कि रविवार की शाम विधायक दल की बैठक बुलाई गई है।

इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। महागठबंधन के दोनों प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। जीत कैसे सुनिश्चित हो इसके लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है।