BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

मनाली के सेरी नाला में बाढ़, देखें कितना हुआ नुकसान

Seri

कुल्लू। हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली के सेरी नाला में बाढ़ आ (Flood in Manali Seri Nala) गई है। जिससे काफी नुकसान होने की जानकारी मिली है। नाले में बाढ़ आने के कारण सोलंग गांव को जोडऩे वाली अस्थाई पुलिया बह गई, जिससे गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।

जानकारी के अनुसार, सुबह सेरी नाला क्षेत्र में बादल फटने से नाले में मलबा और जल स्तर बढ़ गया। नदी के किनारे खड़े पेड़-पौधों को काफी क्षति पहुंची है, जबकि सोलंग गांव को नाले पर लगी अस्थाई पुलिया भी बह गई है। यहां पुलिया इससे पहले आई बाढ़ में भी बही थी, उसके बाद ग्रामीणों ने फिर से यहां पुलिया का निर्माण किया था।

उधर, व्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार व्यास नदी का जलस्तर बढऩे के कारण विशिष्ट के पास नदी के किनारे माया राम और श्याम लाल पुत्र टिंकू निवासी विशिष्ट के एक मकान और एक शैड को क्षति पहुंची है। जिसमें उनको 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

सेरी नाला और व्यास नदी का जलस्तर बढऩे के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सेरी नाला में बाढ़ आने के कारण कई जगह बने अस्थाई स्ट्रक्चर बह गए हैं, जहां रेहडिय़ां लगती थीं।