Punjab Politics & Aviation: हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत, सीएम मान बोले—आर्थिक विकास का नया युग

Punjab Politics & Aviation: हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत, सीएम मान बोले—आर्थिक विकास का नया युग

Flights Commence from Halwara Airport

Flights Commence from Halwara Airport

लुधियाना। Flights Commence from Halwara Airport, हलवारा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होना पंजाब के लिए आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी व तरक्की के नए युग की शुरुआत है।

यह बात हलवारा से उड़ानें शुरू होने के बाद पहली बार 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एयरपोर्ट टर्मिनल का दौरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कही।

स्वतंत्रता सेनानियों और महान संतों की विरासत का सम्मान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मान ने कहा कि सरकार के प्रयासों से मोहाली एयरपोर्ट का नाम बलिदानी भगत सिंह और आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखे जाने के बाद अब हलवारा एयरपोर्ट का नाम बलिदानी करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाना चाहिए। मान ने कहा कि विधानसभा ने 2023 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था।