Firing took place at two places in the IMT area, a note was left

आईएमटी क्षेत्र में दो जगह फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर पर्चा छोड़कर मांगी 50 लाख की फिरौती

undefined

Firing took place at two places in the IMT area, a note was left

फरीदाबाद जिले के आईएमटी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। इलाके में बदमाशों ने दो अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर दहशत फैला दी।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग की और मौके पर एक पर्चा छोड़ दिया। पर्चे में प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं दूसरी घटना में बदमाशों ने शराब के ठेके पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि ठेके पर डिस्काउंट नहीं देने को लेकर बदमाशों ने गुस्से में गोलियां चला दीं।

इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें शराब के ठेके पर बदमाश फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा