पंजाब में इतना बेखौफपन: कोर्ट के बाहर ही ताबड़तोड़ गोलीबारी, अंधाधुंध गोलियां चलीं, सनसनी का माहौल

पंजाब में इतना बेखौफपन: कोर्ट के बाहर ही ताबड़तोड़ गोलीबारी, अंधाधुंध गोलियां चलीं, सनसनी का माहौल

Firing outside court in Punjab

Firing outside court in Punjab

Punjab News : पंजाब में लोगों में इतना बेखौफपन दिख रहा है कि वह अब कोर्ट के बाहर तक भी अपराध को अंजाम दे रहे हैं| बतादें कि, एक ऐसी ही मामला मोगा से सामने आया है| जानकारी मिल रही है कि, मोगा स्थित कोर्ट के बाहर अंधाधुंध गोलियां चलाईं गईं हैं|

हालांकि, इस घटना में किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है| लेकिन इस प्रकार की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है| पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|

दो गुटों में चलीं गोलियां...

मिली जानकारी के मुताबिक, यह गोलीबारी दो गुटों में हुई| कोर्ट की पार्किंग के नजदीक दो गुटों में गोलियां चलाईं गईं| फिलहाल, भले ही इस घटना में कोई जानी नुक्सान न हुआ है लेकिन आस-पास सनसनी का माहौल जरूर पैदा हो गया है|