पंजाब में बड़ी घटना: पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई कर बचानी पड़ी जान
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

पंजाब में बड़ी घटना: पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई कर बचानी पड़ी जान

Firing on police team in Punjab

Punjab Crime News

Punjab Crime News : पंजाब में आयेदिन जिस तरह से गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं| उन्हें देखते हुए यह सब कुछ अब आम सा लगने लगा है| फिलहाल, इस कड़ी में अब एक और घटना पंजाब के फगवाड़ा से सामने आई है और यह घटना तो कुछ ज्यादा ही हैरान कर रही है| दरअसल, यहां तो पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई है| आलम यह रहा कि, पुलिस टीम को जवाबी कार्रवाई कर अपनी जान बचानी पड़ी| इधर, आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा|

नाके के दौरान की घटना...

मिली जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी कर मौके से भागने में कामयाब रहे आरोपी का नाम राजन है| बताया जाता है कि आरोपी राजन पर पहले से आपराधिक गतिविधि में मामला दर्ज है| जिसमें वह फरार चल रहा है और पुलिस द्वारा उसको पकड़ने की कोशिश की जा रही है|

इधर, फगवाड़ा पुलिस ने बीती रात मेहडू इलाके के नजदीक नाका लगाकर जब राजन को रोकने की कोशिश की तो उसने अचानक से पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी| जिसके बाद अपने बचाव में पुलिस टीम को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी|

हालांकि, आरोपी राजन पुलिस टीम के हाथ नहीं आया| वह अपनी गाड़ी से मौके से भाग निकला| फिलहाल, पुलिस टीम सुरक्षित है| किसी को गोली नहीं लगी है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी राजन को तलाश किया जा रहा है और उसपर अब पुलिस की जान को खतरे में डालने के एक और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी|