Firing near White House: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी थे मौजूद

अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ गोलीबारी; राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी थे मौजूद, US सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप, अलर्ट

Firing near White House in US between Iran war breaking news

Firing near White House in US between Iran war breaking news

Firing near White House: ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका में व्हाइट हाउस के ठीक पास ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई है। यह घटना तब सामने आई है, जब ईरान ने अमेरिका को लेकर धमकी जारी की थी। वहीं ये घटना और संवेदनशील इसलिए भी हो गई क्योंकि गोलीबारी के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। वे वीकेंड पर यहीं रुके हुए थे।

फिलहाल गोलीबारी की इस घटना के चलते US सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और अलर्ट जारी है। व्हाइट हाउस के पास की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. संबन्धित इलाके में कई जगहों पर आवागमन रोक दिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार आधी रात व्हाइट हाउस के पास लाफायेट पार्क में गोलीबारी की गई। यह व्हाइट हाउस के ठीक सामने स्थित है। गोलीबारी होने के बाद सुरक्षा कर्मी तुरंत मुस्तैद दिखे। लेकिन वारदात के बाद आरोपियों की पकड़ नहीं हो पाई।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का कहना है कि संदिग्धो की तलाश की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं इस गोलीबारी को अभी ईरान से नहीं जोड़ा जा सकता। अमेरिकी पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है।

ईरान से कच्चे तेल के इंपोर्ट पर भारत सरकार का बयान; कहा- पेमेंट की समस्या नहीं, क्रूड कार्गो को इंडिया से चीन भेजने की खबरें गलत