गुरुद्वारे में गोलीबारी: हरियाणा के रोहतक में हुई यह वारदात, कार्यक्रम के बीच हुआ झगड़ा और युवक को मार दी गोली

गुरुद्वारे में गोलीबारी: हरियाणा के रोहतक में हुई यह वारदात, कार्यक्रम के बीच हुआ झगड़ा और युवक को मार दी गोली

Firing in Rohtak Gurdwara

Firing in Rohtak Gurdwara

Firing in Rohtak Gurdwara : हरियाणा के रोहतक से गुरुद्वारे में गोलीबारी की खबर सामने आई है| बताया जाता है कि, यहां एक युवक को गोली मारी गई है| जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में रोहतक के ही PGI अस्पताल ले जाया गया है| इधर, गुरुद्वारे में इस प्रकार की वारदात से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है| सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल के साथ आरोपियों को लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है| जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक की पहचान करीब 23 साल विक्की के रूप में बताई जाती है|

गुरुद्वारा बंगला साहिब में हुई यह पूरी वारदात

बतादें कि, यह पूरी वारदात बीती रात गुरुद्वारा बंगला साहिब में हुई| बताया जाता है कि, रात 10 बजे के आस-पास जब गुरुद्वारे में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था तो इसी दौरान कुछ युवकों में विवाद हो गया| दोनों पक्षों में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि इस बीच गोलीबारी हो गई| और इस गोलीबारी में विक्की नाम के एक युवक को गोली मार दी गई| गोली युवक की कमर पर लगी| वहीं, गुरुद्वारे के अंदर गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया| इधर, गोली मारे हुए युवक को फौरन पीजीआई ले जाया गया|