सोनीपत में मन्नत हवेली ढाबे पर फायरिंग, कैशियर के पैर मे लगी गोली

सोनीपत में मन्नत हवेली ढाबे पर फायरिंग, कैशियर के पैर मे लगी गोली

Firing at Mannat Haveli Dhaba

Firing at Mannat Haveli Dhaba

सोनीपत। Firing at Mannat Haveli Dhaba: नए साल पर नशे में धूत युवको ने जीटी रोड स्थित हवेली होटल पर पत्थरबाजी कर गोली चला दी, गोली होटल के कैशियर के पैर में लगी। आरोपित खुलेआम बीयर पीने से रोकने को लेकर खफा थे। उस वक्त झगड़ा कर चले गए।

बाद में रात करीब पौने 3 बजे अन्य साथियो को लेकर पहुंचे और होटल में तोड़फोड़ कर पत्थर बसरा कर फायर कर दिया। गोली लगने से घायल केशियर का शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपित राजस्थान नंबर की कार में सवार थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

राजस्थान नंबर की गाड़ी में आए थे आरोपित

सांदल के रहने वाले कैशियर बिजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि एक जनवरी की रात 11.30 बजे 2-3 लडके 2 लड़किया के साथ हवेली ढाबा पर आए। जिनमें से 1 लड़का सबके सामने बीयर पी रहा था। कर्मचारियो ने उसको ऐसा करने से मना किया तो लड़का बाऊंसरों के साथ झगड़ा करने लगे। जिसके बाद 112 पर फोन कर दिया तो वे लड़के देख लेने की धमकी देकर गाड़ी नं0 RJ20CD8542 मे मौका से भाग गए।

इसके बाद दो जनवरी को समय करीब 2.45 सुबह वही लड़के अपने दोस्तो के साथ लगभग 6-7 लडके हवेली पर आये और मेन गेट के आगे समान तोडफोड़ करने लगे और उनमें से 3 लड़के मेन गेट के अंदर आए और जो लड़का उस समय बीयर पी रहा था उसके हाथ में पत्थर और दूसरे के हाथ मे ईंट थी।

वहीं, तीसरे के पास पिस्तौल थी जो दोनो लड़को ने पहले ईंट व पत्थर फेंक कर मारे, जो किसी को नहीं लगे तो फिर तिसरे लड़के ने जान से मारने नीयत से सीधी गोली चला दी जो एक गोली उसके दाहिने पैर मे जा लगी और फिर आरोपित सभी को जान से मारने की धमकी देकर अपनी पिस्तौल सहित मौके से भाग गए । बिजेंद्र को साथियो ने शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस आरोपितो की तलाश कर रही है।

यह पढ़ें:

Haryana : संतों से मिलती है व्यवस्थित जीवन जीने की प्रेरणा, अगले वर्ष दो बार मनाई जाएगी दिवाली, 22 जनवरी को अयोध्या में आएंगे रामलला :   मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS आशिमा बराड़ CM की एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी, मंदीप बराड़ सूचना-जनसंपर्क विभाग के DG बने

Haryana: मलेरना रोड पर निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मकान मालिक व ठेकेदार की मौत, एक गंभीर