Fire near Shimla Advance Study Center
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

शिमला के एडवांस स्टडी सेंटर के पास लगी आग:SP को अलॉट है कॉटेज

Fire near Shimla Advance Study Center

Fire near Shimla Advance Study Center

शिमला:हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में प्रसिद्ध इमारत एडवांस स्टडी के पास आग लगी है. यहां पर एक कोटेज में आग लगी है. हालांकि, आग में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन मकान की एक मंजिल पूरी तरह राख हो गई है. एडवांस स्टडी के पास चिड़ियाघर के नजदीक यह सरकारी कॉटेज है.

हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन सेंटर की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 6 बजे की यह घटना है. शिमला शहर के एडवांस स्टडी के पास बुर्ज कॉटेज में यह आग लगी है. यह एक सरकारी आवास है, जोकि फिलहाल खाली पड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि यह हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की सिक्योरिटी में तैनात एसपी शिव कुमार को आवंटित किया गया था. लेकिन घटना के दौरान यह घर खाली था.

सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 55 मिनट पर यहां पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई और मौके पर तीन फायर टैंडर पहुंचे थे. बाद में तीनों दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया है. घटमा में इस कॉटेज की पहली मंजिल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है.