Fire Breaks Out in Hardware

गुरुग्राम में हार्डवेयर गोदाम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा; बड़ा नुकसान टला

pp

Fire Breaks Out in Hardware

Gurugram के पुराने इलाके में स्थित नई बस्ती में एक हार्डवेयर और सेनेट्री सामान के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो गोदाम की पहली मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना के समय गोदाम में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

स्थानीय लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती रही। दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में संकरी गलियों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा, फिर भी समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है, जबकि प्रशासन ने इसे एक बड़ा हादसा टलना बताया है।