Fire Breaks Out at HP

जालंधर के पेट्रोल पंप पर लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

pp

Fire Breaks Out at HP

Jalandhar के रिहायशी मिट्ठू बस्ती इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गुरु अर्जन देव नगर स्थित HPCL के पेट्रोल पंप की छत पर पाइपों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने वाले यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले भी इसी पेट्रोल पंप पर एक बाइक में आग लगने की घटना हो चुकी है। घनी आबादी के बीच पेट्रोल पंप पर बार-बार हो रही घटनाओं को लेकर इलाके के लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं।

लोगों ने मांग की है कि इस पेट्रोल पंप को रिहायशी इलाके से हटाकर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र सौंपकर अपनी समस्या और सुरक्षा संबंधी चिंताओं से अवगत कराएंगे।

फिलहाल घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।