Fight between toll workers and bullies
BREAKING

टोल कर्मियों और दबंगों के बीच मारपीट, 5 टोलकर्मी गिरफ्तार

Fight between toll workers and bullies

Fight between toll workers and bullies

Fight between toll workers and bullies- ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर आए दिन टोल देने को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं। यहां पर जबरन टोल कर्मियों पर दबाव बनाकर दबंगों द्वारा गाड़ी बिना टोल दिए निकाली जाती हैं, लेकिन इस बात का विरोध करना टोल कर्मियों काफी भारी पड़ता है। तो कभी कभी टोलकर्मी भी भारी पड जाते है। बीती रात टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर टोल कर्मियों से बलेनो कार सवार लड़कों से टोल देने को लेकर विवाद हो गया जो हाथापाई व मारपीट बदल गई। इस मारपीट घायल एक लड़के को चोट आई है। दादरी पुलिस ने इस मामले में 5 टोल कर्मियों को गिरफ्तार किया है।

सीसीटीवी में कैद टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों और बलेनो कार सवार 4-5 लड़कों के बीच हुई मारपीट में दनकौर निवासी अनस घायल हो गया। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि देर रात अपनी बलेनो कार से 4-5 लड़के नोएडा से सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे, रास्ते में लुहारली टोल प्लाजा पर टोल देने को लेकर टोल कर्मियों से उन लड़कों का विवाद होने लगा, इसी बात को लेकर टोल कर्मियों ने बलेनो कार सवार लड़कों के साथ हाथापाई व मारपीट की गई। मौके पर पहुंची दादरी थाने की पुलिस घायल अनस का मेडिकल कराया है और मारपीट में शामिल एक टोलकर्मी को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। थाना दादरी पुलिस द्वारा लुहारली टोल पर मारपीट करने वाले 05 अभियुक्त(टोलकर्मी) गिरफ्तार किए गए हैं।

लुहारली टोल पर मारपीट करने वाले 5 अभियुक्त 1.सोनू पुत्र हरिशचन्द 2.गौरव पुत्र दिनेश 3.सुग्रीव पुत्र राजेन्द्र 4.मुकेश कुमार पुत्र मोरमुकुट शर्मा व 5.पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह को लुहारली टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा टोल प्लाजा से निकलने वाले बलेनो कार सवार युवकों के साथ टोल देने को लेकर मारपीट की गयी थी। जिसमें कार सवार युवक अनस पुत्र जाकिर निवासी ग्राम तिलमंडपा, थाना दनकौर घायल हो गया था तथा थाना दादरी पुलिस द्वारा रात्रि में ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।