बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क लागू, नई व्यवस्था जारी
Fees Imposed for VIP Darshan at Badrinath
गोपेश्वर। Fees Imposed for VIP Darshan at Badrinath, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने अब वीआईपी दर्शन पर शुल्क लगाया गया है। वीआईपी प्रोटोकाल के दौरान मंदिर के पास अव्यवस्थाओं के चलते वीआईपी कार्यालय भी थाने के पास नीलकंठ विश्राम गृह में खोला दिया गया है। जहां पर संदर्भित व्यक्ति का पास जारी किए जाने के बाद ही वह मंदिर दर्शनों के लिए आएगे।
चार धाम यात्रा के अन्तर्गत श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में आने वाले सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करते हुए गणमान्य व्यक्तियों के दर्शन को सुगम्, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाए जाने हेतु श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा प्रचलित मानक प्रचालन विधि में वर्तमान में श्री बदरीनाथ धाम में बढ़ती हुई यात्रियों की संख्या को देखते हुए एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों के क्रम में अध्यक्ष के निर्देश पर आदेश जारी किए हैं।
जिसमें दर्शन प्रकिया के अन्तर्गत जिला प्रशासन, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा लिखित रूप में राज्य सरकार से प्राप्त प्रोटोकाल सूचना के आधार पर प्रोटोकॉल पर्ची निर्गत करते हुए प्राथमिक सुगम दर्शन करवाये जायेंगे जिस हेतु आवश्यक रूप से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा प्रति व्यक्ति 1100 की सहयोग राशि लेते हुए रसीद निर्गत की जायेगी।
वर्तमान प्रोटोकॉल कार्यालय को मन्दिर समिति के नीलकण्ठ विश्राम गृह में स्थान्तरित किया गया है। समस्त सम्बधित विभाग , भारतीय सेना के समन्वय अधिकारी नियमानुसार प्रोटोकॉल द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पर्ची प्राप्त करने के बाद ही दर्शन व्यवस्था की जाएगी।
जारी आदेशों के तहत प्रोटोकॉल द्वारा दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को सिंहद्वार के दाहिनी ओर स्थित सीढ़ीयों से प्रवेश कराया जायेगा। हालांकि राज्य अतिथि एवं उनके परिवार को निर्धारित सहयोग राशि में छूट दी गई है।