Fatima Sana Shaikh की 'शादी' की हिंट से आमिर खान की बेटी आइरा खान हुईं उत्साहित
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Fatima Sana Shaikh की 'शादी' की हिंट से आमिर खान की बेटी आइरा खान हुईं उत्साहित

Fatima Sana Shaikh

Fatima Sana Shaikh

Fatima Sana Shaikh: अभिनेत्री फातिमा सना शेख(Fatima Sana Shaikh) अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में हैं। दरअसल, फातिमा(Fatima Sana Shaikh) अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह शादी का इशारा देती नजर आ रही हैं! फातिमा ने जब से यह पोस्ट साझा की है, तब से यूजर्स(Users) उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पर आमिर खान की बेटी आयरा खान का भी कमेंट आया है।

एथनिक लुक में साझा की तस्वीरें

बता दें कि फातिमा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उनकी कुछ तस्वीरे हैं। एथनिक लुक में फातिमा बेहद प्यारी लग रही हैं। मगर इसके कैप्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। फातिमा ने बैकलेस टॉप और हाई वैस्ट पैंट पहन रखी है। तस्वीरों में उनके पीछे पुरानी कार नजर आ रही है। इस पोस्ट के साथ फातिमा ने कैप्शन लिखा है, 'सवाल यह है कि यह करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।' 

आयरा ने खींचा ध्यान

फातिमा की इस पोस्ट पर यूजर्स के खूब मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं, सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान आमिर खान की बेटी आयरा के रिएक्शन ने खींचा है। इस फोटो पर आइरा खान ने पॉपिंग हार्ट इमोजी शेयर की है। फातिमा सना शेख की तस्वीरों को देखकर कई यूजर्स उनकी शादी के कयास लगा रहे हैं। 

फातिमा को किया गया था ट्रोल

बता दें कि फातिमा सना शेख ने फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके अलावा वह 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में भी उनके साथ नजर आईं। आमिर खान का जब अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक हुआ, तब फातिमा सना शेख को काफी ट्रोल किया गया था। आमिर के साथ उनके अफेयर तक के कयास लगाए गए। फातिमा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।