सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल की शादी को लेकर आया पिता शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बताया बेटे क्यों नहीं हुए थे शामिल
BREAKING
भारत के इंटेलिजेंस चीफ का कार्यकाल बढ़ाया गया; केंद्र सरकार ने एक साल का एक्सटेंशन दिया, ये लगातार दूसरी बार, देखें अधिसूचना अब सिविल जज बनने के लिए 3 साल की कानूनी प्रैक्टिस जरूरी; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, लॉ ग्रेजुएट्स सीधी भर्ती नहीं पा सकेंगे अक्षय कुमार ने परेश रावल पर 25 करोड़ हर्जाने का केस ठोका; Hera Pheri 3 को लेकर बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला? भारत की रेंज में है पूरा पाकिस्तान; किसी भी जगह को निशाना बनाया जा सकता, पाक भले ही सेना मुख्यालय कहीं भी ले जाए, सेना का बयान पाकिस्तानी सेना के 64 सैनिक-अधिकारी मारे गए; जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में ढेर, 90 से ज्यादा घायल भी हुए

सोनाक्षी सिन्हा और जाहिर इकबाल की शादी को लेकर आया पिता शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बताया बेटे क्यों नहीं हुए थे शामिल

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनके बेटे लव और कुश शादी में शामिल नहीं हुए थे।

 

Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को शादी की थी। यह शादी एक इंटर रिलिजन शादी थी जिसमें सोनाक्षी एक हिंदू और जहीर इकबाल मुस्लिम है। हालांकि उनकी शादी से शत्रुघ्न सिन्हा और उनके परिवार कुछ खास खुश नहीं था लेकिन बेटी की खुशी के आगे उन्होंने अपनी खुशी को नजर अंदाज किया और शादी में शामिल हुए। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा के दो भाई यानी शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव और कुश सिंह दोनों ही इस शादी में शामिल नहीं हुए थे।

 

लव और कुश क्यों नहीं हुए थे शामिल?

 

एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनके बेटे लव और कुश शादी में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा की सोनाक्षी और जाहिर की शादी से हमेशा कल्चरल डिफरेंस बना रहेगा शायद वह हमारे घर के फंक्शंस में ठीक से एंजॉय ना कर पाए और शायद मैं भी ना कर पाऊं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मेरे बेटे अभी उतने मेच्योर नहीं हुए हैं की शादी जैसे बंधन को ठीक से समझ सके। इसलिए मैं उन्हें किसी भी चीज के लिए ब्लेम नहीं करता। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह अपने बेटों की उम्र के होते तो शायद वह भी यही कदम उठाते और सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होते।

 

बेटी की शादी से खुश है शत्रुघ्न सिन्हा

इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी बताया की शुरुआत में उन्हें बहुत खुशी नहीं हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे एक दूसरे के परिवार से मिलते जुलते अब उन्हें कोई तकलीफ नहीं होती। उन्होंने बताया कि वूमेन एंपावरमेंट के युग में हम एक औरत के लिए उसके विकास के लिए खड़े होते हैं। सोनाक्षी काफी मैच्योर है, और वह अपना डिसीजन ले सकती हैं, यह उसकी जिंदगी है और उसे अपनी जिंदगी में क्या करना है क्या नहीं वह समझने के लिए वह काफी बड़ी हैं।