मुआवजा और गेहूं खरीद पर भड़के किसान, 1 मई से पंजाब में हाईवे जाम करने की चेतावनी
Farmers Warn of Highway Blockade
पिछले सीजन की बाढ़ और हालिया बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे और गेहूं की धीमी खरीद को लेकर आजाद किसान मोर्चा (पंजाब) ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।
मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि 30 अप्रैल तक किसानों को उनका बनता मुआवजा नहीं मिला और गेहूं की खरीद प्रक्रिया तुरंत सुचारू नहीं हुई, तो 1 मई से पूरे पंजाब में नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोर्चा के नेताओं सुख गिल, नछत्तर सिंह, जसबीर सिंह आहलूवालिया और परमजीत सिंह जब्बोवाल ने कहा कि किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।