बीबीएमबी मुद्दे पर चंडीगढ़ में किसानों का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी पानी की बौछारें
Farmers protest in Chandigarh over BBMB issue
चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में सिंचाई सदस्य की स्थाई सदस्यता समाप्त किए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ आज चंडीगढ़ की सड़कों पर भारी हंगामा देखने को मिला। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 'लोक भवन' की ओर कूच किया, जिन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस को वाटर कैनन (पानी की बौछारों) का सहारा लेना पड़ा।
क्या है पूरा मामला?
किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार बीबीएमबी के नियमों में बदलाव करके पंजाब और हरियाणा के अधिकारों को कम कर रही है। पहले बोर्ड में सिंचाई और बिजली सदस्यों की नियुक्तियां स्थाई रूप से इन राज्यों से होती थीं, लेकिन नए नियमों के तहत अब इन पदों के लिए चयन का दायरा बढ़ा दिया गया है। किसानों का मानना है कि यह कदम संघीय ढांचे पर हमला है।