Farewell Event at SCD College
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

साहिर के रंगों से लबरेज़ एक और बैच चला है आसमानों को छूने 

SCD Farewell

लुधियाना : 29 अप्रैल, 2023 : (कार्तिका सिंह/अर्थ प्रकाश):: 
SCD के हिंदी विभाग द्वारा M.A. के छात्रों के लिए विदाई समारोह 

एस सी डी सरकारी कॉलेज लुधियाना के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2023 का आयोजन किया गया। एम ए हिंदी प्रथम वर्ष द्वारा द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित इस समारोह में भव्य सांस्कृतिक गतिविधि को प्रस्तुत किया गया, जिसमें नृत्य, लोक नृत्य, स्किट, कविता, गीत, लेजी डांस की प्रस्तुति दी गई। 

साहिर की सर जमीं से हर साल हीरे निकलते हैं 
कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना का सामूहिक गान भी किया। तदोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शास्त्रीय नृत्य से हुआ तथा इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का सिलसिला जारी रहा। 

एक उज्जवल की ओर छात्रों को किया गया प्रोत्साहित 
इसी समारोह के अकादमिक सत्र में विभाग के 4 मेधावी छात्रों नेहा, पुष्पा देवी, सूरज बरई और यशोदा को विश्वविद्यालय परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित किया गया तथा नेहा कुमारी को विशेष सम्मान उनकी खेल उपलब्धि के लिए दिया गया। इसी समारोह में विभाग के हिंदी साहित्य परिषद के सभी सम्मानित सदस्य नेहा, आरती शर्मा, जसलीन, जोगिंदर, रजनी, आशु, प्रिया, दीक्षा, धनु और विजय को सम्मान चिह्न और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस विदाई समारोह का मुख्य आकर्षन मॉडलिंग रहा जिस के कुल 2 राउंड हुए इन दोनों राउंड में मिस फ्रेशर प्रिया और मिस्टर फ्रेशर विजय रहे। इसके साथ फर्स्ट रनर अप जसलीन और सेकंड रनर अप सरिता मौर्या रहीं।