सावधान, कहीं आप भी नकली ENO का तो नहीं कर रहे हैं उपयोग, हरियाणा में नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़

सावधान, कहीं आप भी नकली ENO का तो नहीं कर रहे हैं उपयोग, हरियाणा में नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़

Fake Eno Factory Busted In Sonipat

Fake Eno Factory Busted In Sonipat

सोनीपतFake Eno Factory Busted In Sonipat: अगर आप भी खट्टे डकार और पेट में गैस बनने पर ईनो लेते हो तो आप सावधान हो जाओ. क्योंकि सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में गांव अटेरना के खेतों में स्थित एक फैक्टरी में एक अवैध रूप से चल रही फैक्टरी में नकली ईनो बनाने का काम युद्ध स्तर पर था और उसके अलावा यहां कई ऐसे नकली सामान बनाए जा रहे थे जोकि घर में प्रयोग होते है.

दरअसल, पैसे कमाने के लालच में कुछ लालची लोग जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं हटते चाहे बेशक लाखों लोगों की जान पर ही क्यों ना बन आए. सोनीपत कुंडली थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि गांव अटेरना के खेतों में एक फैक्टरी चल रही है. पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की तो पुलिस के आला अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए. यहां हजारों पैकेट ईनो बनी हुई मिली. जब पुलिस के आला अधिकारियों को यह लगा कि यह नकली हो सकती तो पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संपर्क किया और आयुष विभाग के डॉक्टर और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी मौके मौके पर पहुंचे तो उनके भी होश उड़ गए.

उन्होंने जब जांच की तो ईनो जो यहां बनाई जा रही थी, उसका लाइसेंस फैक्टरी के पास नहीं मिला और इसका संचालक करने वाला शख्स अमरजीत दहिया वहां नहीं था और उसका फोन भी बंद था.पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया.

जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे

आयुष विभाग के डॉक्टर रामावतार सिंह ने बताया कि अभी इसकी जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए है, लेकिन शुरुआती जांच में यह नकली लग रही हैं. इस फैक्टरी की जांच अब पुलिस के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी कर रहे हैं और फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है और सारे सामान को सील कर दिया गया और जो सामान मिला है उसके सैंपल लैब में भेजे जा रहे हैं. लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा.