NEET परीक्षा 2025: दिल्ली में परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री डीटीसी बस यात्रा, केजरीवाल ने किया ऐलान
Examinees in Delhi to Get Free DTC Bus Travel
नई दिल्ली। Examinees in Delhi to Get Free DTC Bus Travel, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब सरकारा द्वारा राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के परीक्षार्थियों को फ्री बस सेवा की घोषणा के बाद दिल्ली सरकार ने भी 21 जून परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थियों को नि:शुल्क डीटीसी की बसों में यात्रा करने की घोषणा की है।
बता दें कि 12 मई को, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पेपर लीक के आरोपों के बीच मेडिकल एडमिशन के लिए 3 मई को हुई इस परीक्षा को रद कर दिया गया था, 21 जून को दोबारा परीक्षा तय की गई है।