Ex MLA Surinder Chaudhary Joins Congress Again
BREAKING
हरियाणा में IAS और HCS अफसरों के तबादले; सोनीपत समेत 2 जिलों में नए DC लगाए, अब किस अफसर को क्या चर्चा, लिस्ट अहमदाबाद प्लेन में सवार थे पूर्व सीएम विजय रूपाणी; हादसे में जान गई या बची? जानिए अब तक क्या अपडेट, लास्ट तस्वीर सामने आई खौफनाक! बम की तरह फटा प्लेन, भीषण आग का गुबार; अहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो भयानक, एयर इंडिया का हेल्पलाइन नंबर जारी अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, 200 से ज्यादा यात्री सवार थे; टेकऑफ के बाद हादसा, मौके पर अफरातफरी, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा, वीडियो ओडिशा में जगन्नाथपुरी मंदिर के पुजारी की हत्या; मर्डर की वारदात CCTV कैमरे में कैद, भारी सुरक्षा भी भेद गया कातिल, सनसनी

जालंधर उपचुनाव से पहले पंजाब में सियासी ड्रामा! कांग्रेस छोड़ AAP में शामिल हुआ था यह पूर्व MLA, अब फिर कांग्रेस में आ गया, घर वापसी की तस्वीरें

Ex MLA Surinder Chaudhary Joins Congress Again

Ex MLA Surinder Chaudhary Joins Congress Again

Ex MLA Surinder Chaudhary Joins Congress Again: जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले पंजाब में सियासी ड्रामा खूब दिख रहा है। राजनीतिक नेताओं की भागमभाग मची हुई है। नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लेकिन इस बीच कुछ नेता ऐसे भी हैं जिनका दूसरी पार्टी में जाकर मन नहीं लग रहा और वह फिर से अपनी पुरानी पार्टी में लौट आ रहे हैं। यानि घर वापसी कर रहे हैं।

दरअसल, सांसद संतोख चौधरी के भतीजे और करतारपुर से पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी और पूर्व केबिनेट मंत्री और सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सुरिंदर चौधरी की कांग्रेस में घर वापिसी कराई। सुरिंदर चौधरी का कांग्रेस में फिर से स्वागत किया गया।

Ex MLA Surinder Chaudhary Joins Congress Again
Ex MLA Surinder Chaudhary Joins Congress Again
Ex MLA Surinder Chaudhary Joins Congress Again
Ex MLA Surinder Chaudhary Joins Congress Again

बतादें कि, करीब पांच दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़ा चौधरी परिवार अब टूट रहा है। चौधरी परिवार में फूट के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव 10 मई 2023 को होना है और परिणाम 13 मई को जारी होगा।

पार्टियों ने अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं

कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए करमजीत कौर चौधरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। करमजीत कौर चौधरी, संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं। संतोख सिंह चौधरी जालंधर लोकसभा सीट पर सांसद थे। लेकिन कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उनका अचानक निधन हो गया। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। यानि यह सीट पहले कांग्रेस के पास ही थी। इसलिए पार्टी इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस की तैयारी तेजी से चल रही है।

इधर बीजेपी ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल को जालंधर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। बीते 10 अप्रैल को ही अटवाल की बीजेपी में नई-नई जॉइनिंग हुई है। इससे पहले वह शिरोमणि अकाली दल में थे। इंदर इकबाल सिंह अटवाल पूर्व में लुधियाना जिले में विधायक रह चुके हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए नई जॉइनिंग को तरजीह दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपना कैंडिडेट बनाया है। सुशील कुमार रिंकू हाल ही में कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खुद पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया था। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे थे।

यह भी पढ़ें- पंजाब में BJP को झटका; जालंधर उपचुनाव से पहले यह बड़ा नेता AAP में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिलाई सदस्यता