Punjab BJP Leader Mohinder Bhagat Joins AAP Latest News

पंजाब में BJP को झटका; जालंधर उपचुनाव से पहले यह बड़ा नेता AAP में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिलाई सदस्यता

Punjab BJP Leader Mohinder Bhagat Joins AAP Latest News

Punjab BJP Leader Mohinder Bhagat Joins AAP Latest News

Punjab BJP Leader Joins AAP: पंजाब में जहां एक ओर अकाली और कांग्रेस से टूटकर नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे नेता भी हैं जो बीजेपी से टूटकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। आज पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका लग गया। जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले जालंधर में ही बीजेपी नेता मोहिंदर भगत ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहिंदर भगत को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी नेता मोहिंदर भगत के पार्टी में शामिल होने पर आप ने ट्वीट कर कहा- यह जालंधर में आप के लिए बड़ा बूस्ट है। आम आदमी पार्टी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। बतादें कि, मोहिंदर भगत जालंधर पश्चिम से पूर्व उम्मीदवार भी रह चुके हैं। यहां आपको यह भी बता दें कि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव 10 मई 2023 को होना है और परिणाम 13 मई को जारी होगा।

Punjab BJP Leader Mohinder Bhagat Joins AAP Latest News
Punjab BJP Leader Mohinder Bhagat Joins AAP Latest News

पार्टियों ने अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं

बीजेपी ने इंदर इकबाल सिंह अटवाल को जालंधर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। बीते 10 अप्रैल को ही अटवाल की बीजेपी में नई-नई जॉइनिंग हुई है। इससे पहले वह शिरोमणि अकाली दल में थे। इंदर इकबाल सिंह अटवाल पूर्व में लुधियाना जिले में विधायक रह चुके हैं।

AAP ने भी नई जॉइनिंग को दी तरजीह

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए नई जॉइनिंग को तरजीह दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू को अपना कैंडिडेट बनाया है। सुशील कुमार रिंकू हाल ही में कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। खुद पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने उनका पार्टी में स्वागत किया था। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे थे।

जालंधर उपचुनाव के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार कौन?

इधर कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए करमजीत कौर चौधरी को अपना कैंडिडेट घोषित किया है। करमजीत कौर चौधरी, संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं। संतोख सिंह चौधरी जालंधर लोकसभा सीट पर सांसद थे। लेकिन कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उनका अचानक निधन हो गया। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। यानि यह सीट पहले कांग्रेस के पास ही थी। इसलिए पार्टी इसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। जालंधर लोकसभा उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस की तैयारी तेजी से चल रही है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में भयानक अग्निकांड; डेयरी फार्म में 18 हजार गायों की तड़पकर मौत, विस्फोट से लगी भीषण आग