दीपावली इस सीजन दिल्ली में 350 हजार करोड रुपए से अधिक का कारोबार का अनुमान

दीपावली इस सीजन दिल्ली में 350 हजार करोड रुपए से अधिक का कारोबार का अनुमान

Markets Will Be Buzzing On Diwali

Markets Will Be Buzzing On Diwali

विपिन आहूजा अध्यक्ष कैट दिल्ली
नई दिल्ली , 6 नवंबर: Markets Will Be Buzzing On Diwali: 
कैट दिल्ली के अध्यक्ष विपिन आहूजा ने कहा कि इस सीजन  दीपावली  में   35 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार  होने की संभावना है। जबकि पूरे देश में व्यापार 3.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान है । 

दैनिक अर्थ प्रकाश से बातचीत में विपिन आहूजा ने कहा की नवरात्रि से शुरू हुए दीपावली के त्योहारी सीजन में दिल्ली सहित देश भर के बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखकर व्यापारियों में बड़ा उत्साह है। विपिन आहूजा ने कहा कि करवा चौथ के बाद दीपावली की खरीदारी के लिए वह ग्राहक बाजारों का रुख करने लगे हैं। दिल्ली कैट दीपावली के मौके पर लग रहे दीपावली मेले में भी खरीदारों की बढ़ती संख्या से उत्साहित है। कैट को अनुमान है इस बार दीपावली पर अकेले दिल्ली में 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार होगा।

आहुजा ने कहा कि हाल ही में केंद्र और राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है। निजी क्षेत्र की कंपनियों के भी अपने कर्मचारियों को दीपावली का बोनस एवं अन्य इंसेंटिव देने से दीपावली के त्यौहार इस सीजन के दौरान बाजारों में मांग में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। कैट दिल्ली के अध्यक्ष ने कहा कि महीने की शुरुआत में ही दीपावली एवं अन्य त्योहार के सीजन में  ग्राहकों की जेब में खर्च करने के लिए पर्याप्त मात्रा में धनराशि हो गई है  जो खरीदारी के जरिए  बाजारों में आएगी। इससे व्यापार एवं अर्थव्यवस्था में बड़े स्तर पर वित्तीय तरलता आएगी।

उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व के सीजन के इस श्रृंखला में 5 नवंबर को अहोई अष्टमी, 10 नवंबर को धनतेरस, 12 नवंबर को दीपावली, 13 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर को भाई दूज, 17 नवंबर को छठ पूजा तथा 23 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ दीपावली का त्योहार सीजन समाप्त होगा। इसका कुल मिलाकर दिल्ली सहित देशभर के व्यापारियों को इस त्यौहार सीजन  से अच्छे व्यापार की बड़ी उम्मीदें हैं।

श्री आहूजा ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने पिछली मन की बात के जरिए देशवासियों से त्योहार पर लोकल बनी वस्तुएं खरीदने का आह्वान  किया था। जिसका प्रभाव दिल्ली समेत पूरे देश में दिखाई दे रहा है। उन्होंने दिल्ली कैट की तरफ से व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वह भी अपने शहर के स्थानीय निर्माताओं  एवं कलाकारों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार दिलाने में सहयोग करें।

यह पढ़ें:

Voter Survey: छत्तीसगढ़ को छोड़कर सभी राज्यों में सत्ता विरोधी लहर

मिजोरम को छोड़कर दो तिहाई से ज्यादा लोगों ने तय कर लिया है, किसे वोट देना है; देखें क्या है अनुमान

सरकार ने भारत ब्रांड के तहत 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम आटे की बिक्री की शुरू