39 की उम्र में मां बनेंगी समांथा रुथ प्रभु, अब फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, लिखा- माय सिक्स पैक

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy

Samantha Ruth Prabhu Pregnancy

हैदराबाद: Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: साउथ सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मौजूदा साल के अंत में अपने फैंस को गुडन्यूज देने जा रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंस का एलान किया था. सामंथा दूसरी शादी के बाद अब पहली बार मां बनने जा रही है. एक्ट्रेस की पहली शादी साउथ एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी और जल्द ही तलाक भी हो गया. इसके बाद सामंथा ने फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी रचाई और अब वह मां बनने का सुख हासिल करने जा रही हैं. पहली बार मां बनने के चलते सामंथा बहुत एक्साइटेड हैं और इस खुशी में उन्होंने अपने बेबी बंप की पहली तस्वीर जारी की है.

सामंथा रुथ प्रभु बेबी बंप

सामंथा ने बीती रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेबी बंप की पहली ऑफिशियल तस्वीर शेयर की है और एक दुख भी जताया है. एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर लिखा है, 'मेरे सिक्स-पैक एब्स, मैं तुमसे बाद में मिलूंगी. सामंथा के इस कैप्शन ने उनके फैंस का ध्यान तुरंत खींचा और देखते ही देखते सामंथा के पहले ऑफिशियल बेबी बंप की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कई फैंस ने तो एक्ट्रेस को इस गुडन्यूज के लिए फिर से बधाई दी है. इस तस्वीर में सामंथा को काले रंग के चुस्त कपड़ों में देखा जा रहा है और उन्होंने अपने पेट के निचले हिस्स पर एक कुशंस रखा हुआ है और उनका बेबी बंप साफ देखा जा सकता है. इस तस्वीर पर सामंथा को एक बार फिर बधाईयों के तांता लग चुका है.

सामंथा ने लिया काम से ब्रेक

सामंथा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की हालिया रिलीज फिल्म मां इंटि बंगारम बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस फिल्म को उनके पति राज ने ही बनाया है और फिल्म की सक्सेस पर उन्होंने फिल्म के दूसरे पार्ट का भी एलान कर दिया है. वहीं, सामंथा ने फिलहाल प्रेग्नेंसी के चलते अपने काम से ब्रेक ले लिया है और वह मां बनने के बाद ही अब काम पर लौटेंगी. बता दें, सामंथा और राज ने बीते साल 2025 में गुपचुप एक मंदिर में शादी रचाई थी और शादी के बाद अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का प्यार लूटा था.