Employees to get cashless

कर्मचारियों को मिलेगा कैशलैस इलाज: मनोहर लाल

pp

Employees to get cashless

केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने हेतु सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग का संदेश दिया। उन्होंने कम से कम सरकारी वाहनों के उपयोग का भी संकल्प लिया है। मनोहर लाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।                                                                                                                                      
 मनोहर लाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे ईंधन बचत अभियान में सहभागी बनें और दैनिक जीवन में सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। उल्लेखनीय है कि वे लंबे समय से दिल्ली से अपने लोकसभा क्षेत्र करनाल तथा हरियाणा प्रवास के दौरान सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते रहे हैं। आज भी केंद्रीय मंत्री भारतीय रेल में अपने स्टाफ के साथ यात्रा करते हुए नजर आए। । वह दिल्ली से रेल यात्रा कर पंचकूला पहुंचे।