Elon Musk Warns Twitter Users For Suspending Accounts

ये Twitter अकाउंट्स हमेशा के लिए हो जाएंगे बंद, Elon Musk का एक और बड़ा ऐलान

Elon Musk Warns Twitter Users For Suspending Accounts

Elon Musk Warns Twitter Users For Suspending Accounts

Elon Musk Warns Twitter Users For Suspending Accounts : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने जबसे ट्विटर (Twitter) को अपने नियंत्रण में किया है तबसे वह यहां सबकुछ बदल डालने पर उतारू हैं| पहले ट्विटर पर ब्लू टिक (Blue Tick) के लिए पैसे की बात, फिर अधिकारियों-कर्मचारियों की छंटनी और अब एलन मस्क ने फर्जीवाड़े पर सख्त पाबंदी की चेतावनी दे दी है|

यह पढ़ें - Twitter में तूफानी छंटनी: एलन मस्क आखिर किस मूड में? भारत की पूरी टीम को बाहर निकाला! सबको भेजी जा रही इस तरह की मेल

दरअसल, एलन मस्क ने ऐलान किया है कि जो ट्विटर यूजर्स पैरोडी अकाउंट्स (Parody Accounts) चला रहे हैं उन्हें ऐसे अकाउंट्स के बारे में क्लियर जानकारी देनी होगी| अन्यथा वे सभी अकाउंट्स हमेशा के लिए बंद (Suspend) कर दिए जाएंगे जो किसी और के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर रहे होंगे| इसके अलावा एलन मस्क ने एक और खरी बात कही| वह यह कि अगर कोई ट्विटर यूजर अपने एकाउंट्स पर अपना नाम बदलता है तो उसका ब्लू टिक अस्थाई रूप से हटा दिया जाएगा|

Elon Musk Warns Twitter Users For Suspending Accounts
Elon Musk Warns Twitter Users For Suspending Accounts

यह पढ़ें - Twitter यूजर्स को तगड़ा झटका! अब दीजिए पैसे, नए मालिक के नए ऐलान से लोग हैरान, इधर Elon Musk की दो टूक- देने तो होंगे

अब नहीं मिलेगी कोई चेतावनी

इसके साथ ही एलन मस्क ने अब कोई चेतावनी न देने वाली बात भी कही| एलन मस्क ने कहा कि हमने पहले जिन अकाउंट्स को सस्पेंड किया, उन्हें चेतावनी दी गई थी| लेकिन अब नहीं| अब हम ट्विटर पर व्यापक सत्यापन शुरू कर रहे हैं| इसलिए अब कोई चेतावनी नहीं होगी और अकाउंट को सीधा सस्पेंड कर दिया जाएगा| एलन मस्क ने कहा ने आने वाले समय में ट्विटर लोगों की आवाज को सशक्त करेगा| मालूम रहे कि, एलन मस्क (Elon Musk) अबतक ट्विटर के कई अकॉउंटस पर ताला लगा चुके हैं| इनमें कुछ ऐसे अकॉउंटस भी शामिल हैं| जो नामी हस्तियों के हैं|

यह पढ़ें - जानिए कितने अरब में बिका है ट्विटर? एलन मस्क ने चुकाई है इतनी भारी कीमत