पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल तेज, सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल तेज, सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन

Election fever intensifies in West Bengal

Election fever intensifies in West Bengal

मुख्यमंत्री का यूपी की तरह बंगाल को माफिया मुक्त करने का वादा

‘ममता दीदी को जय श्रीराम से दिक्कत, नहीं होने देतीं दुर्गा पूजा'

भाजपा सरकार आएगी तो बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे गुंडे, माफिया व मौलाना

 लखनऊ। Election fever intensifies in West Bengal, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीट पर 24 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ अन्य दलों ने भी प्रचार में ताकत झोंक दी है।

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। जनसभा स्थल, वाहनों व घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़े लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बाराबनी और बोलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं कीं। बाराबनी में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार आप लोग अरिजीत रॉय को विधानसभा भेजें और यहां पर ममता दीदी का राज समाप्त करा दें। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। हम बंगाल में गोमाता को नहीं कटने देंगे।

उन्होंने कांग्रेस, वामपंथियों और तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने के साथ भाजपा के विकास कार्यों को गिनाया। बंगाल की धरा पर तृणमूल कांग्रेस को चुनौती देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से कहा कि टीएमसी के गुंडे, माफिया क्या कह रहे हैं या कोई मौलाना क्या बक रहा है, आप किसी से भयभीत न होइए। डबल इंजन की भाजपा सरकार आने दीजिए, ये सभी आपकी चाटुकारिता करते और बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे।

बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी अनिर्बन गांगुली में समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता दीदी को तो जय श्रीराम के नाम से नफरत है। इतना ही नहीं कभी शिक्षा के बड़े केंद्र रहे बंगाल में तो ममता दीदी दुर्गा पूजा भी नहीं होने देती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को कभी भारत की इकोनॉमी का लीडर कहा जाता था, लेकिन आज वही बंगाल माफिया की चपेट में है। उन्होंने कहा कि टीएमसी को तो उद्योग, किसान व गरीब से कोई मतलब नहीं है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी में सड़कों पर नमाज नहीं होता, अब तो माफिया की संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन होता है। यूपी में कभी राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थी और यूपी में आज चारों ओर चंगा ही चंगा है। उन्होंने कहा कि हमने तो तय किया है कि गोमाता को कटने नहीं देंगे और हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। भाजपा ने एक देश एक विधान के तहत जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म की, लेकिन ममता दीदी तो दुर्गा पूजा नहीं होने देतीं हैं। इनको जय श्रीराम से दिक्कत है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बंगाल में कोई मौलाना क्या बक रहा है, चिंता करने की आवश्यकता नहीं। आने दीजिए बीजेपी सरकार, ये सभी बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे। पश्चिम बंगाल में आज भय का वातावरण है।

बंगाल की धरती मां दुर्गा की धरती है, हमको तो बंगाल को फिर से उसका गौरव दिलाना है। आज बंगाल माफिया की चपेट में है, हम बंगाल को भी यूपी की तरह माफिया मुक्त करेंगे।