हिमाचल प्रदेश ट्रेजरी सर्विस ऑफिसर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्वाचित
BREAKING
यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार सरकारी स्कूलों में लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं; सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे SMIS हेल्पडेस्क, अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं फीस: निदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश ट्रेजरी सर्विस ऑफिसर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

हिमाचल प्रदेश ट्रेजरी सर्विस ऑफिसर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

हिमाचल प्रदेश ट्रेजरी सर्विस ऑफिसर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्वाचित

हिमाचल प्रदेश ट्रेजरी सर्विस ऑफिसर एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली में सम्पन्न हुए एसोसिएशन के चुनाव में नई कार्यकारिणी निर्वाचित की गई है। इन्द्रदीप शर्मा को हिमाचल प्रदेश ट्रेजरी सर्विस ऑफिसर एसोसियेशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। 
उन्होंने बताया कि आलिशा चौहान को एसोसिएशन का महासचिव, सुरेन्द्र कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शीला वर्मा को उपाध्यक्ष, आनंद धीमान, अभिषेक ठाकुर, परीक्षित मिन्हास और राकेश ठाकुर को संयुक्त सचिव चुना गया है। 
नवनिर्वाचित अध्यक्ष इन्द्रदीप शर्मा ने आश्वस्त किया कि एसोसिएशन विभाग के विकास और एसोसिएशन के हित के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेगी। 
संयुक्त निदेशक प्रशासन अरूण ओझा ने एसोसिएशन के चुनाव का संचालन किया। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने निर्वाचन से पूर्व आयोजित आम सभा में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया।