ED Raids Punjab Minister Sanjeev

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड, लुधियाना में मची हलचल

pp

ED Raids Punjab Minister Sanjeev

पंजाब की सियासत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें तड़के ही लुधियाना पहुंच गईं और मंत्री अरोड़ा की कोठी को चारों तरफ से घेर लिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आवास के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि जांच प्रक्रिया में किसी भी तरह का व्यवधान न हो।

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन के सौदों में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में की जा रही है। ईडी अधिकारी घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों और अन्य अहम रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रहे हैं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर अब तक ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि आने वाले घंटों में इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इस छापेमारी के बाद लुधियाना सहित पूरे पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़े करीब 10 ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। यह कार्रवाई जालंधर, कपूरथला और गुरुग्राम समेत कई शहरों में की गई थी।