ED raids in Jharkhand's Dhanbad, Hazaribagh regarding illegal sand trade in Bihar
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बिहार के अवैध बालू कारोबार को लेकर झारखंड के धनबाद, हजारीबाग में ईडी के छापे

ED raids in Jharkhand's Dhanbad, Hazaribagh regarding illegal sand trade in Bihar

ED raids in Jharkhand's Dhanbad, Hazaribagh regarding illegal sand trade in Bihar

ED raids in Jharkhand's Dhanbad, Hazaribagh regarding illegal sand trade in Bihar- बिहार में अवैध बालू खनन मामले में ईडी झारखंड के धनबाद और हजारीबाग में कई कारोबारियों के आधा दर्जन ठिकानों पर सोमवार सुबह से छापेमारी कर रही है। धनबाद में एक साथ पांच जगहों पर छापामारी की जा रही है।

सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कारोबारी जय नारायण सिंह उर्फ जगन सिंह के आवास, चंचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल के आवास, सिंदरी स्थित सुरेंद्र जिंदल के आवास के अलावा धीरेंद्रपुरम और धैया में ईडी की अलग-अलग टीमें अहले सुबह पहुंचीं। सभी जगहों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इन सभी कारोबारियों की बिहार के बालू कारोबार में भागीदारी रही है।

हजारीबाग में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय सिंह के मिशन रोड स्थित आवास पर भी छापामारी चल रही है। ईडी सूत्रों के अनुसार बिहार के औरंगाबाद और डेहरी ऑन सोन में बालू के अवैध खनन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में यह कार्रवाई चल रही है। खबर है कि कोलकाता और बिहार के औरंगाबाद में भी कई ठिकानों पर छापामारी चल रही है।

बता दें कि औरंगाबाद में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ पिछले साल आर्थिक अपराध इकाई ने भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई की थी। दो आईपीएस अफसरों को निलंबित भी कर दिया गया था।