बरेली में कारोबारी के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कई घंटे चली कार्रवाई
ED raids businessman's house in Bareilly
बरेली। ED raids businessman's house in Bareilly, सिविल लाइंस स्थित आई क्रस्ट स्टोर के मालिक आशुतोष अग्रवाल के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी कर दी है। ये छापेमारी मनी लांड्रिंग की आशंका के चलते की गई है।
कई जगहों पर की जा रही है छापामार कार्रवाई
मंगलवार को ईडी की टीम ने पंजाब के लुधियाना और जालंधर, उत्तर प्रदेश के बरेली तथा दिल्ली–नोएडा क्षेत्र में कुल छह जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इन ठिकानों में जांच के दायरे में आए व्यक्तियों और कंपनियों से जुड़े आवासीय व व्यावसायिक परिसर शामिल हैं।
इसी क्रम में एक टीम बरेली के मारवाड़ीगंज निवासी आशुतोष अग्रवाल के घर भी पहुंची टीम ने पहुंचते ही सभी दरवाजे बंद कर दिए मोबाइल फोन जब्त कर लिए और लैंडलाइन का कनेक्शन भी काट दिया।
किसी भी अनहोनी के लिए पुलिस मौजूद
सुबह से ही आशुतोष अग्रवाल के घर पर छापेमारी की जा रही है। टीम ने किसी भी प्रकार के हंगामा को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली है। टीम को वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों से संबंधित अहम जानकारी मिलने की संभावना है। देर रात तक कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है।