जालंधर में ED की बड़ी रेड: ठेकेदार अमित बजाज और इंदरजीत बजाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी
- By Gaurav --
- Tuesday, 09 Jun, 2026
ED Conducts Major Raid in
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार सुबह जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में अमित बजाज और इंदरजीत बजाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, अमित बजाज पंजाब के कई नगर निगम ठेकों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और एजेंसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।