Dalia vs Quinoa: ब्रेकफास्ट में दलिया खाएं या क्विन्वा, जानें दोनों में से क्‍या है आपके लिए है ज्यादा फायदेमंद
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

Dalia vs Quinoa: ब्रेकफास्ट में दलिया खाएं या क्विन्वा, जानें दोनों में से क्‍या है आपके लिए है ज्यादा फायदेमंद

Dalia vs Quinoa

Dalia vs Quinoa: ब्रेकफास्ट में दलिया खाएं या क्विन्वा, जानें दोनों में से क्‍या है आपके लिए है ज्या

नई दिल्ली। Dalia vs Quinoa: कीनुआ और दलिया दोनों दिखने में एक जैसे होते हैं और दोनों में पोषण की भरपूर होते हैं। जब बात आती है हेल्दी नाश्ते की तब भी इन दोनों का ही नाम लिया जाता है। हालांकि, इनमें से एक ग्लूटन फ्री है और दूसरा नहीं। तो आइए आज जानें इनमें क्या फर्क है और दोनों में ज़्यादा हेल्दी क्या है?

क्या पोषण के मामले में भी एक से हैं दलिया और कीनुआ?

दलिया गेंहू का ही एक रूप होता है, वहीं कीनुआ एक बीज है, जिसे अनाज ही माना जाता है। यह दिखने में तो एक से लगते ही हैं, साथ ही इनमें मौजूद पोशक तत्व भी एक से ही हैं। कई चीज़ें एक सी होने के बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं।

दोनों में क्या है फर्क?

कीनुआ ग्लूटन-फ्री होता है, जो चौलाी के पौधे से आता है। यह प्रोटीन, डाइटरी मिरल्स और फाइबर से भरपूर होता है। एक कप कच्चे कीनुआ में 24 ग्राम प्रोटीन, 109 ग्राम कैर्ब्स, 10 ग्राम फैट्स और 22 ग्राम पानी होता है।

दूसरी तरफ, दलिया ग्लूटन से भरपूर होता है। एक कप दलिया में 6 ग्राम प्रोटीन, ज़ीरो फैट्स, 8 ग्राम डाइटरी फाइबर के साथ कई खनीज और विटामिन्स होते हैं।

दलिया या कीनुआ: क्या है बेहतर?

जब हम दोनों फूड्स की तुलना करते हैं, तो किसी एक को चुनना मुश्किल हो जाता है। दोनों में पोषक तत्व भरे हुए हैं और दोनों को ही सुपरफूड माना जाता है। कीनुआ को कोई भी खा सकता है क्योंकि यह ग्लूटन-फ्री होता है, जहां दलिया पीछे रह जाता है। हालांकि, दलिया हर जगह उपलब्ध होता है, और कीनुआ आपको हर जगह नहीं मिलेगा। साथ ही दलिया सस्ता भी होता है, इसमें फैट्स न के बराबर होते हैं, जबकि कीनुआ में 3.6 ग्राम फैट्स होते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।